वर्तमान सरकार का काम-काज सिर्फ कागजों में ही सीमित है: गौरव रावत सपा विधायक ने किया इण्टरलाकिंग रोड के शिलान्यास
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की कथनी व करनी में फर्क नहीं सपा जो कहती है वो करती है भाजपा एक जुमले वाली पार्टी है चुनाव के घोषणा पत्र का एक भी वादा भाजपा अपने चार साल के कार्यकाल में भी नहीं पूरा कर सकी। उक्त विचार बुधवार को विकास खण्ड मसौली के ग्राम सद्दीपुर में अपनी पूर्वांचल विकास निधि द्वारा इण्टरलाकिंग रोड के शिलान्यास समारोह मंे विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। विधायक श्री रावत ने आगे कहा कि सपा ने अपने शासन काल में बहुत से ऐतिहासिक कार्य किए है धरातल पर सपा का काम दिखता था लेकिन वर्तमान सरकार का काम-काज सिर्फ कागजों में ही सीमित है हवा-हवाई अधिकारी सरकार की बातों को हवा में उड़ा रहे है। प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से हट गया हो। मसौली ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधायक द्वारा अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्य प्रशंसापूर्ण है उन्होेने कम दिनों के भीतर अपने सीमित संसाधनो से जो काम किए है वह किसी से छुपे नहीं है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से कामता प्रसाद यादव, विश्राम पाल, सुशील प्रधान, पप्पू प्रधान, पिंकू सैनी ब्लाक अध्यक्ष, अखिलेश यादव, संजय रिजवान, जगदीश रावत समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

