सपा सरकार ने खेल के लिए अनेकों कार्य किए: गोप 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच जसवंत यादव रामू रहे

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद द्वारा समाजवादी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने शिरकत की आगे आपको बताते चलें स्टेडियम में समाजवादी यूथ इलेवन एवं समाजवादी सीनियर इलेवन के बीच में दोस्ताना मैच खेला गया मैच में टॉस जीतकर समाजवादी पार्टी यूथ इलेवन ने टॉस जीते हुए पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। सपा यूथ इलेवन के कप्तान हाफिज अयाज अहमद रहे एवं सपा सीनियर इलेवन के कप्तान मोहम्मद सबाह रहे। सपा यूथ इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 118 रन बनाए सपा सीनियर इलेवन 118 रन का पीछा करते हुए 123 रन बनाकर 1 विकेट खोकर मैच जीत लिया। 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच जसवंत यादव रामू रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि हमारी सरकार ने खेल के लिए अनेकों कार्य किए हैं तमाम ग्रामीण इलाकों में स्टेडियम का निर्माण कराया गया है खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल का निर्माण कराने के साथ-साथ अपने देश की कई प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का काम समाजवादी सरकार के दौरान अखिलेश यादव ने किया सबसे बड़ा काम तो राजधानी में अंतरराष्ट्रीय इकाना स्टेडियम बनाकर उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक काम अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कराया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, रामनाथ मौर्या, ताज बाबा आदि सपाई मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!