तीन दिवसीय विशेष शिविर में किसानों की उमड़ी भीड़
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली बाराबंकी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों के पंजीकरण एव संसोधन के लिए चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष शिविर में किसानों की भीड़ रही। एडीओ कृषि देवेंद्र कुमार यादव की मौजूदगी में एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने कैम्प में प्रतिभाग किया। अंतिम दिन शिविर में 67 नये किसानों का पंजीकरण, 50 आपात्र किसानों को पात्रता की श्रेणी, 48 किसानों की केवाईसी, 15 किसानों के नाम एव 16 किसानों के आधार सही किये गये। इस मौके पर राजकीय बीज भंडार प्रभारी डॉ0 सुनीत कुमार सिंह, सहायक अजय कुमार, अजीत कुमार, सन्तोष कुमार, अजय गुप्ता, अनिल कुमार, लेखपाल कपिलदेव, धर्मानन्द, लवकुश वर्मा, रामनरेश, राममिलन, अम्बिका प्रसाद, अंकित यादव, मयंक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

