टूर्नामेंट के सहारे कई प्रत्याशियों द्वारा नैय्या पार लगाने की कोशिश -कई घाघ करवा रहे हैं टूर्नामेंट।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

घोटालों पर पर्दा डालने के लिए हो रहे हैं टूर्नामेंट।

बाराबंकी। जनपद में इस समय कई जगहों पर टूर्नामेंट सम्पन्न हो चुके हैं और कई जगह होने की संभावना है। आपको क्या मालूम इस टूर्नामेंट की आड़ में कई तरह के शिकार किये जा रहे हैं। कही-कही तो टूर्नामेंट के सहारे भावी प्रत्याशी को चर्चा में लाया जा रहा है तो कही विरोधियों को ठिकाने लगाने के लिए टूर्नामेंट के आयोजन का इंतजाम किया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब इन सब टूर्नामंेट की सच्चाई जानने के लिए धरातल पर जानकारी की गई तो कई तरह के रोचक तथ्य सामने आये। ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल में बहुत बड़े-बड़े घोटाले शौचालय, सड़क निर्माण, मनरेगा, तालाबों पर अतिक्रमण इत्यादि किये गये हैं और उन घोटाले को छुपाने के लिए तथा युवा वर्ग को अपने पक्ष मंे करने के लिए व अपने आप को हाईलाइट करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कुछ भावी प्रत्याशी भी अपने आपको जगजाहिर करने के लिए टूर्नामेट का आयोजन करवा रहे हैं। इस सम्बंध में कई ग्राम प्रधानों व भावी प्रत्याशियों से बातचीत की गई तो उन लोगों ने बताया कि हम लोग चुनाव के मद्देनजर ही इस तरह के आयोजन कर रहे हैं। इस सम्बंध में एक व्यक्ति ने बताया कि हर वर्ष इस तरह के आयोजन नहीं होते हैं किन्तु इस बार तो टूर्नामंेट के आयोजनों की बाढ़ सी आ गई है।
विश्वस्त्र सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कई मौजूदा प्रधान परिसीमन की चपेट में आने से पहले ही कई प्रत्याशियों का इंतजाम टूर्नामेंट के माध्यम से करेंगे और समय आने पर उन्हीं चर्चित चेहरों को चुनाव मैदान में उतारेंगे।अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!