भाजपा मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा की अध्यक्षता में मसौली चैराहा स्थित पप्पू सोनी के प्रतिष्ठान पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा जारी बजट को समाज हित में बताते हुए जमकर तारिफ की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एव पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत को दृष्टिगत रखते कोविड काल की कठिन परिस्थितियों के बीच दूरगामी परिणाम देने वाले इस सर्वजन हिताय बजट से समाज के सभी वर्गों के हित में है। श्री सोनी ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेरर्त्व में देश विकास के उन सभी आयामो को छू रही हैं जो देश के सामान्य वर्ग की अकांक्षो पटल पर भारत संभावनाओं व क्षमताओं से ओत प्रोत गौरवशाली देश बन कर उभरा है। इस अवसर पर भुल्लन वर्मा, पंकज कपिल, प्रेम चन्द्र वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों ने गोष्ठी में भाग लिया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

 

Don`t copy text!