प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली अपात्रो को दे दिया लाभ, सीएम से शिकायत
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
बाराबंकी। मसौली विकास खंड की भयारा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत की गयी है। अपात्रों को पात्र बनाकर आवास बांट दिए गए। भयारा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत में कहा है कि पात्रों को पहले सूची से हटवा दिया उसके बाद अपत्रो को की लिस्ट बनाकर प्रधामंत्री आवास का लाभ देकर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया। उदाहरण देते हुए शिकायत करता ने बताया कि गांव की फूलमती पत्नी देशराज जिसके पास 20 बीघा जमीन पक्का दो मंजिला घर ट्रैक्टर 10 दुधारू भैंस कृषि यंत्र समेत हर संसाधनों से लैस परिवार को आवास योजना का लाभ दे दिया। ये सब साठगांठ का नतीजा है। जिसकी वजह से गांव के गरीब आज भी वंचित है। बताया कि इस वक्त चुनाव का माहौल है योजना का दुरुपयोग करके अपनी वोट पक्की की जा रही जिसे प्रशासन को समझना होगा। इस संबंध में सेक्रेटरी सतीश वर्मा से पूछ गया तो बताया कि लाभार्थी के पास 9.70 एरी जमीन है। जिसमे 4 भाई है पक्के मकान से इनका वास्ता नही है। उनके घर मे दो कमरा बने है। शिकायत आयी है तो फिर से जांच की जाएगी गलत लाभ नही दिया जाएगा।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

