मसौली बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव श्रवण कुमार रावत ने मंगलवार को क्षेत्र की प्रतिभावान पीसीएस अधिकारी प्रियंका यादव के पिता मास्टर रामनरेश यादव के पिता व जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी का जोरदार स्वागत किया। सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने कहा कि जब बच्चे आगे बढ़ते है तो माता पिता का सम्मान बढ़ता है और क्षेत्र व जिले का नाम रोशन होता हैं उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे जिससे सभ्य एव शिक्षित समाज की स्थापना हो सके। शकील सिद्दीकी ने कहा कि बच्चो की प्रतिभाओ पर जब माता पिता के सम्मान का आयोजन होता है तो अन्य बच्चो में प्रतिभावान बनने की चेतना जाग्रति होती है। पीसीएस प्रियंका यादव के पिता शिक्षक रामनरेश यादव ने कहा कि लगन एव मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्रतिभावान हो जिसमें गरीबी आड़े नहीं आनी चाहिए शिक्षक रामनरेश यादव ने लोगो से कहा कि बच्चो को अच्छी शिक्षा दे जिसमे हम पूरी तरह सहयोग के लिए तैयार है। हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि हमारे बच्चे भी आगे बढ़े। कार्यक्रम आयोजक श्रवण रावत ने लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राममूर्ति यादव, अशोक यादव, जैसीराम यादव, चंद्रराम यादव, तिलकराम रावत, सानू यादव, राम हर्ष प्रजापति, फकीर अली अंसारी, प्रेमचंद यादव, राजू रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

