जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
सिद्धौर बाराबंकी। खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर की मौजूदगी में मंगलवार को जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें समाजसेवी सुरेश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह सिसोदिया (शनि) ने अधिक बोली लगाकर जीत हासिल कर ली। विकासखंड बनीकोडर के कंपोजिट विद्यालय किठइया परिसर में स्थित जर्जर भवन कि मंगलवार को नीलामी थी स खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने नीलामी प्रक्रिया शुरू की। काफी गहमागहमी के बीच शुरू हुई जर्जर भवन नीलामी की इस प्रक्रिया में कुल 9 लोगों ने भाग लिया। नीलामी 30 हजार रुपए से शुरु हुई। अंत में समाजसेवी सुरेश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह सिसोदिया ने 1 लाख 82 हजार की बोली लगाकर जीत हासिल कर ली। इस दौरान सोम प्रकाश मिश्र, अमित सिंह, शोभित सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुधीर तिवारी, दीपक वर्मा, अरमान अंसारी तथा अवधेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

