अल्लापुर रानीमऊ में तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव सम्पन्न
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी। सूरतगंज क्षेत्र के अल्लापुर रानीमऊ गांव में चल रहे तीन दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे गांव के नव युवक रामलीला धनुष यज्ञ समिति अल्लापुर रानीमऊ के नेतृत्व में कलाकारों ने कार्यक्रम के आखिरी दिन मंगलवार को रंगमंच पर धनुष भंग व श्रीराम विवाह का सजीव मंचन किया गया।धनुष यज्ञ की सूचना जब रावण को मिलती है,तो धनुष यज्ञ में शामिल होने के लिए वह चलता है,तभी बाणासुर द्वारा रावण को धनुष यज्ञ में जाने के लिए मना किया जाता है। किन्तु वह किसी भी प्रकार नहीं मानता एवं अपने घमंड भरे स्वर में अपनी ताकत का बखान करता है,अंत में बाणासुर के आग्रह करने पर वह वापस चला जाता है। राजा जनक ने अपने दरबार में सीता स्वयंवर का आयोजन किया है। देश विदेश के अनेकों राजा सम्मिलित होने के लिए स्वयंवर स्थल पर पहुंचते हैं।महर्षि विश्वामित्र को भी स्वयंवर में आने को निमंत्रण मिलता है,वे भी राम और लक्ष्मण के साथ स्वयंवर स्थल पर पहुंचते हैं। सभी राजा धनुष को उठाने के लिए पूरा जोर लगाते हैं,किन्तु शिव धनुष उनसे टस से मस भी नहीं होता है,यह देखकर राजा जनक दुखी होकर ये कहते हैं कि यदि मुझे ये पता होता कि पृथ्वी वीर विहीन हो गई तो मैं स्वयंवर का आयोजन ही नहीं करता। ये सुनकर लक्ष्मण आवेश में आ जाते हैं और वे आवेश में आकर श्रीराम के बल एवं गुणों का बखान करते हैं।तब विश्वामित्र का इशारा पाकर राम धनुष की ओर चलते हैं और देखते ही देखते धनुष को उठाकर सहज ही भंग कर देते हैं। उपस्थित राजाओं में खलबली मचती है तभी परशुराम आ जाते हैं और वे अपना आक्रोश प्रदर्शित करते हुए धनुष तोड़ने वाले की हत्या करने को तैयार हो जाते हैं।तब लक्ष्मण आवेश में आकर परशुराम को चुनौती देते जिससे भगवान परशुराम और क्रोधित हो जाते हैं किन्तु भगवान श्री राम के शांति करने पर भगवान परशुराम का क्रोध शांत होता है।भगवान परशुराम ने राम की परीक्षा लेने के लिए राम को अपना धनुष चढ़ाने के लिए दिया,भगवान राम ने सहज ही धनुष की प्रत्यंचा चढ़ा दी जिससे उन्हें विश्वास हो गया कि ईश्वर का अवतार हो गया है और परशुराम तप करने के लिए चले जाते हैं।इसके पश्चात श्रीराम और माता सीता का विधि विधान के साथ विवाह सम्पन्न होता है,पंडाल में हर्षोल्लास के साथ श्री राम माता सीता की जय जयकार होने लगती है। भगवान श्रीराम व माता सीता पर उपस्थित दर्शको ने फूलों की वर्षा की। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन भदौरिया संगठन के मुख्य प्रदेश संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, विमलेश वर्मा, गिरजा शंकर मिश्रा, अवधेश रावत, मोहम्मद साबिर, आशीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

