दर्जनों लोगों के कट गये राशन कार्ड, आक्रोश

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर बाराबंकी। भारी संख्या में राशन कार्ड के इनुट कटने के साथ दर्जनो की संख्या में लोगों के पूरे राशन कार्ड भी कट गये। जिससे लोगों मे काफी आक्रोश बना हुआ हुआ है। जबकि कई लोगो के आन लाईन कराने के बाद आज भी कार्ड को जारी नही किया गया। जिसका खामियाजा आम जनता को झेलना पड़ रहा है। जहां एक तरफ सरकार द्वारा गरीबों को राशन मिलने से परिवार की जीवका चलाने मे बहुत बड़ा सहयोग हो रहा है और गरीब तबके के लोग व उनके बच्चो के पेट भरने से सरकार की सराहना हो रही है। वहीं दूसरी और विभाग द्वारा लोगों के इनुट कटना कोई नयी बात नही है लगातार इनुट व कार्डो के कटने से तमाम लोग भयभीत है। इस माह मे भी भारी संख्या मे लोगों के इनुट कटने से कोटेदारो से कहा सुनी हुयी। और लोग दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर है। यही नही अगले माह मे कई कार्ड नेट पर न होने के चलते लोगों ने आन लाईन कराया मगर उनके राशन कार्ड आज तक नही बनाये गये। इस संबन्ध मे सप्लाई अधिकारी अतुल सिंह से बात की गयी तो बताया गया कि आधार खराब व स्पेलिंग मे कमी होने के चलते इनुट कटे है। राशन कार्ड कटे हुये तुरन्त बनाये गये है। इनुट को सही प्रकार से जोड़ने का काम चल रहा है। किसी न किसी कारण ही नाम व इनुट कटे है। किसी का आधार कहीं और जुड़ा होने से ये समस्या आयी है। ऐसे बिना कारण किसी का इनुट व कार्ड नही कट सकता है। राशन कार्ड की जांच नगर पंचायत जैदपुर भेजी गई है। जांच के बाद तमाम समस्याओं का निस्तारण भी हो जायेगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!