स्कूल खुलने की तैयारी के लिए की बैठक,मनाया जाएगा प्रेरणा उत्सव बच्चों की सुरक्षा के लिए एसएमसी होगी जिम्मेदार 6 फिट की दूरी पर बैठे बच्चे
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
अगस्त 2021 तक प्राप्त करना है प्रेरणा लक्ष्य
बाराबंकी। शासन के निर्देश पर 10 फरवरी से विद्यालय खुलने के बाद शिक्षा विभाग चैकन्ना हो गया है और बच्चों की सुरक्षा सहित बच्चों के भोजन एवं अन्य शैक्षिक गतिविधियों के लिए विभाग ने कमर कस ली है। विकासखंड हैदर गढ़ में आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा की अध्यक्षता में शिक्षकों की एक बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदर गढ़ के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा द्वारा मध्यान भोजन संबंधी निर्देश दिए गए और बताया गया कि मध्यान भोजन बनाने के लिए रसोईघर की साफ सफाई , बच्चों की साफ सफाई उनकी शारीरिक साफ-सफाई ,भोजन बनाते समय कौन कौन सी सावधानियां बरती जानी है इसके बारे में जानकारी दी गई, साथ ही साथ खाद्य सुरक्षा की धनराशि बच्चों के खातों में नहीं पहुँच पाई है इसकी जानकारी लेते हुए बैंक द्वारा पासबुक प्रिंट करने की समस्या के बारे में शिक्षकों द्वारा अवगत कराया गया जिससे कि जिन बच्चों के खातों में धनराशि नहीं पहुंची है उनके में पैसा पहुंचाया जा सके। सभी को प्रोटोकॉल का पालन करने और बच्चों के बीच 6 फुट की दूरी पर बैठाने के निर्देश दिए। मध्यान भोजन के लिए भेजे जाने वाले खाद्यान्न को मानक के अनुरूप न होने पर तत्काल अवगत कराने खाद्यान्न एवं धनराशि प्रेषित होने के बाद प्रधानाध्यापक को एसएमएस के द्वारा सूचित किया जाएगा। विद्यालय में मां समूह को सक्रिय किया जाने ,स्वास्थ्य परीक्षण पूर्व की भांति कराए जाने, आकस्मिक सुरक्षा के लिए एसएमसी का उत्तर दायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए। विद्यालय में शैक्षिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए प्रेरणा महोत्सव मनाने के निर्देश दिए और विद्यालय में किसी भी तरह का सामूहिक आयोजन न करने के लिए कहा गया ।खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सहमति पत्र प्रत्येक अभिभावक से प्राप्त कर ने के निर्देश दिए गए और समय सारणी के अनुसार शिक्षण कार्य करने की निर्देश दिए गए। अगस्त 21 तक प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर के प्रयास करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर विवेक कुमार गुप्ता, बृजेंद्र प्रताप सिंह, आशा देवी गुप्ता, इमामुद्दीन अंसारी, विमला सिंह, आशुतोष कुमारी, शहनाज बेगम, उमाशंकर, सुकाई, अश्वनी पांडे सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विभिन्न मांगों को लेकर के शिक्षक संगठन ने सौंपा ज्ञापन
हैदरगढ़, बाराबंकी। 10 फरवरी से विद्यालय खोलने को लेकर के जहां विभाग ने कमर कस ली हैं तो ऐसे में विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षा संगठन द्वारा ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबोधित खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। शिक्षक संगठन के जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता एवं ब्लाक अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा ज्ञापन देते हुए बताया गया कि विद्यालय खुलने से पहले सफाई कर्मियों एवं नगर क्षेत्र के सफाई कर्मियों के द्वारा विद्यालय की संपूर्ण साफ-सफाई ,कक्षा कक्षों की साफ-सफाई कराई जाने,मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया है उनको स्थानांतरित किये जाने, जिन विद्यालयों में एमडीएम के अवशेष धनराशि नहीं आई है उनके खातों में धनराशि प्रेषित किये जाने जिससे बच्चों के खातों में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत धनराशि पहुंच सके। 69000 नव नियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों एवं पुलिस वेरिफिकेशन जल्द से जल्द कराये जाने जिससे कि शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। समस्त शिक्षकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाए साथ ही साथ शिक्षकों की सेवा पंजी अध्यतन की जाए एवं गणवेश की अवशेष धनराशि शीघ्र खातों में प्रेषित करने की मांग करी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह, आशा देवी गुप्ता, इमामुद्दीन अंसारी, विमला सिंह, आशुतोष कुमारी, शहनाज बेगम, उमाशंकर, सुकाई, अश्वनी पांडे, मोहम्मद इस्माइल, राजेंद्र किशोर पांडेय, सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

