ग्रामीणों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव स्थित वीरगोसाई व डेवहार बाबा देवस्थल पर जन सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें साधु-संतों सहित हजारो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि इस्माइलपुर गांव में वीरगोसाई डेवहार बाबा का बहुत प्राचीन देवस्थल है स यहां पर ग्रामवासी जन सहयोग से प्रति वर्ष भंडारे का आयोजन करते हैं जिसमे हिन्दू व मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग अपनी सहभागिता निभाते है स मंगलवार को श्रीरामचरित मानस के पाठ के साथ विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व प्रधान परमेश्वर दीन रावत, मंगल, राजकिशोर, हरिश्चन्द्र रावत, सुरेश रावत, इद्रीश, नईम, केशवराम, जंगबहादुर दास, शिवनारायण रावत, रामू, सरोज गुप्ता, राजकरन शिवप्रसाद, श्याम लाल सहित कई भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

 

 

 

Don`t copy text!