कहीं गंभीर बीमारियों का शिकार ना हो जाए लखनऊ शहर वासी ?

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

जनपद लखनऊ के जोन एक वार्ड नंबर 15 लालकुआं में वाटर सप्लाई से आ रहा गंदे गटर का पानी

लखनऊ उत्तर प्रदेश एक तरफ जहां जल ही जीवन है तो वहीं दूसरी तरफ लखनऊ नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर वासी प्रदूषित जल पीने को मजबूर हैं जिसे शहर वासियों को भयंकर बीमारी होने की संभावना बनी हुई है

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद लखनऊ थाना हुसैनगंज क्षेत्र ज़ोन एक वार्ड नंबर 15 लालकुआं स्थित लोगों के घरों में गन्दा पानी आ रहा है और नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है दिनांक 10/02/2021 को लोगों के घरों में वाटर सप्लाई से गंदा पानी निकलने लगा कुछ लोगों ने तो बिना देखे अपनी जरूरत के अनुसार पानी को भर कर रख लिया कुछ लोगों को पानी पीने से उल्टियां शुरू हो गई काफी देर तक वाटर सप्लाई से गंदा पानी निकलने के बाद पानी साफ हुआ तब जाकर लोगों ने पीने का पानी इकट्ठा किया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा बिछाया गया वाटर सप्लाई पाइप लाइन किसी गंदे गटर के पास लीकेज हो जाने के कारण गंदे गटर का पानी वॉटर सप्लाई पाइप में चला जाता है और जब नगर निगम द्वारा वाटर सप्लाई चालू की जाती है तो पहले लोगों घरों में गंदा पानी पहुंचता है कुछ शहर वासी पानी पर ध्यान नहीं देते और पानी पी जाते हैं जिससे उन्हें कोई भी गंभीर बीमारी हो सकती है! यदि लखनऊ नगर निगम ने इस पर ध्यान न दिया तो तो लखनऊ लाल कुआं स्थित कई शहर वासिय गंभीर बीमारी का शिकार हो जाएंगे

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

Don`t copy text!