गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0ओम प्रकाश सिंह ने कई थानाध्यक्षों की तैनाती में भारी फेरबदल किया।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0ओम प्रकाश सिंह ने कई थानाध्यक्षों की तैनाती में भारी फेरबदल किया है। नए आदेश के तहत थानाध्यक्ष मरदह बलवान सिंह,सुहवल थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह और थानाध्यक्ष दिलदारनगर धर्मेंद्र कुमार पांडे को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। जबकि मोहम्मदाबाद के अतिरिक्त निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को मरदह थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज सिधौना योगेंद्र सिंह को सुहवल थानाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार राय को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष नंदगंज जबकि थानाध्यक्ष नंदगंज राकेश कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया है। साथ ही प्रभारी निरीक्षक थाना रेवतीपुर कमलेश पाल को थानाध्यक्ष दिलदारनगर, चौकी प्रभारी सेवराई राजेश बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष रेवतीपुर एवं अतिरिक्त निरीक्षक थाना गहमर अनिल कुमार पांडे को थाना अध्यक्ष गहमर तैनात किया गया है।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!