अहिंसा से ही विश्व में शांति आ सकती है: ज्ञानमती माता इंडियन फार्मर कान्वेंट इंटर कालेज में हुआ मंगल प्रवेश

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

फतेहपुर बाराबंकी। विश्व शांति अहिंसा का संदेश लेकर महाराष्ट्र से चलकर अयोध्या महमूदाबाद आदि जगहों से होकर जैन धर्म की सर्वोच्च  साध्वी गणिनी प्रमुख आर्यिका ज्ञानमती जी, आर्यिका चंदना मती जी के साथ स्वामी रवींद्रकीर्ति का क्षेत्र के बड्डूपुर स्थित इंडियन फार्मर कान्वेंट इंटर कालेज में शुक्रवार को मंगल प्रवेश हुआ। विद्यालय के बच्चो ने पुष्प वर्षा कर माता जी का स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञानमती माता जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि अहिंसा से ही विश्व शांति आ सकती है। भगवान महावीर के सन्देश जिओ और जीने दो पर बल देते हुए माता जी ने कहा कि कोई भी धर्म हमें हिंसा का मार्ग नही बताता है।सभी धर्म जिओ और जीने दो का ही सन्देश देते है। इस दौरान भक्तो द्वारा पुष्प वर्षा के साथ माता जी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर केवल चन्द्र जैन,महेश जैन, पारस जैन,मनोरंजन जैन, राज कुमार जैन शुभम् ,मयंक, मनोज, सुनील, हर्ष सहित महमूदाबाद, बेलहरा, लखनऊ, टिकैतनगर के जैन समाज के लोग मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!