तीस ग्राम मारफीन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। जनपद की क्षेत्रीय पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान के दौरान एक गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त व तीस ग्राम नाजायज मारफीन के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहला मामला नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओबरी जंगल तिराहे की तरफ लखनऊ जाने वाली रोड पर अनुज तिवारी पुत्र लल्लन तिवारी निवासी भवुवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा के पास से तीस ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने भी गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अपराधी रेवती रमण पुत्र रोहिणी प्रसाद निवासी ग्राम भगेसर थाना कोराव जनपद प्रयागराज को चैपुला चैराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गम्भीर धाराओं को लगाते हुए जेल भेज दिया है।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!