गैस के बढते दामो ने हर घर का रसोई का बजट बिगाड दिया: नंदिता बैठक में बोली महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। महिला कांग्रेस का मजबूत संगठन बनाकर ही भाजपा सरकार मे महिलाओ पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न का जवाब दिया जा सकता है। प्रदेश की कमजोर कानून व्यवस्था के चलते आज अपराधी सरकार पर हाबी है जिस प्रदेश में आवाम क रक्षा के जिये बनायी गयी पुलिस न सुरक्षित हो वहां महिला सुरक्षा की कल्पना करना बेमानी हे हमे अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। उक्त उद््गार संगठन सृृजन अभियान के तहत पूर्व सांसद डा. पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर महिला कांग्रेस की बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी नंदिता हुड््डा ने व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चैधरी तथा संचालन महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शबनम वारिस ने किया। प्रभारी राष्ट्रीय सचिव नंदिता हुड््डा ने कहा कि आज देश उन लोगो के हाथ में जिनका देश की लड़ाई में कोई योगदान नही था कांग्रेस पार्टी तथा उसके उर्जावान कार्यकर्ताओ ने भारत देश की आवाम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़कर देश को आजाद करवाया उसके बाद जिस देश में आजादी के बाद सुई तक नही बनती थी वहां रेल, बैक, एयरपोर्ट ऐसी सारी जरूरत की चीजे जो जनता के लिये जरूरी थी उसका इंतजाम कराया लेकिन आज भाजपा की मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रो के हित में एक साजिश के तहत सभी प्रतिष्ठानो को बेचने तैयार है। गैस के बढते दामो ने हर घर का रसोई का बजट बिगाड दिया। इस मौके पर सुशीला शर्मा, बन्दना सिंह, शीला मिश्रा, माया चैबे, चैधरी सना शेख, आशा मिश्रा, लता दुबे शबनम वारिस आदि लोग मौजू रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

