पूर्व विधायक ने किया तीन दिवसीय धनुषयज्ञ रामलीला का उद्घाटन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। ग्राम पंचायत नेवला करसंडा में वुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय धनुषयज्ञ रामलीला का उदघाटन पूर्व विधायक राम गोपाल रावत एव सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन पश्चात उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि धनुषयज्ञ मेलों के आयोजन से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति भावना जागृत होती है। तथा भगवान के जीवन के बारे में लोगो को जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज के सभी वर्ग के लोगो के लिए आदर्श है ऐसे कार्यक्रमो के आयोजन से भक्ति भावना बढ़ती है, और असत्य एव अहंकार के जीवन से दूर रहने की प्रेंरणा मिलती है। निवर्तमान सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज के सभी के लिए आदर्श है। इस मौके पर संजय वर्मा, अशोक यादव, मास्टर रामनरेश यादव, कुलदीप वर्मा, संतोष वर्मा, अमरेश वर्मा, फूलचंद वर्मा, प्रमोद रावत कई लोग मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

 

 

Don`t copy text!