सत्ता में खतरनाक लोग हैं: रामकरण समीक्षा बैठक में बोले सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल संगठन विस्तार को लेकर समीक्षा बैठक करने के लिए आए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद एवं संचालन प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामकरण निर्मल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सन् 2022 में लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई लड़ी जानी है। जनता पर भरोसा है कि वह लोकतंत्र को न कमजोर होने देगी, न मरने देगी। सत्ता में खतरनाक लोग हैं। लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और समाजवादी व्यवस्था से भाजपा का कोई वास्ता नहीं है। भाजपा अब सरकार में अपनी अनियमितताओं की जांच कराने के लिए तैयार रहे। इस अवसर पर हाफिज अयाज अहमद ने कहा किकि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चैपट किया है। किसान तबाह हैं। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा कोई काम नहीं कर सकती है। भाजपा काम करने में नहीं काम बिगाड़ने में विश्वास रखती है। इससे पूर्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरण निर्मल का जनपद आगमन पर सफेदाबाद में यशवंत सिंह ‘रामू‘ की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से आशीष सिंह आर्यन, जसवंत यादव रामू, अभिषेक वर्मा, करन मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, बसंत गौतम, मो. सलमान, नीरज वर्मा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट 9936821782

 

Don`t copy text!