केंद्रीय बजट ऐतिहासिक व जनकल्याणकारी: रचना श्रीवास्तव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बजट 2020- 21 के संबंध में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आयोजन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की सरकार द्वारा जनकल्याणकारी और ऐतिहासिक बजट पेश करने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एवं देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक धन्यवाद पत्र ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव ने कहा यह बजट ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी है। जिससे समाज के सभी वर्गों का पूर्ण रूप से उनके हित में उनके कल्याण में सहायक साबित होगा। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने कहा सरकार द्वारा पारित बजट बहुत ही महत्वपूर्ण एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामखेलावन लोधी ने की कार्यक्रम का संचालन पिछड़ावर्ग मोर्चा जिला महामंत्री शशी कुमार गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से साल डॉ रामहेत विश्वकर्मा, अलीम राइन , ननकऊ साहू, दुष्यंत चैरसिया, आशुतोष गुप्ता ,सुशील शर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष बिंद्रा प्रसाद वर्मा, राजकुमार सोनी ,आयुष ,बृजेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!