कांग्रेसियों ने डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर किया प्रदर्शन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कांग्रेस के तेज तर्रार युवा नेता सिकन्दर अब्बास रिजवी ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंकने का ऐलान किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जबरन पुतले को छीन लिया। इसके बाद सिकन्दर अब्बास अपने समर्थकों के साथ कार्यालय से बाहर आकर छाया चैराहे पर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगाये। भाजपा सरकार का आवाम की जरूरत से कोई लेना देना नही है, इस जनविरोधी सरकार में रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल के प्रतिदिन बढती कीमतो ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। उक्त उद््गार जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने आज रसोई गैस की बढी कीमतो को वापस लिये जाने तथा पेट्रोल, डीजल पर बढ रही प्रतिदिन कीमतो के विरोध में नगर के छाया चैराहे पर देश के पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा केन्द्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने से पूर्व कांग्रेस कार्यालय मे कांग्रेसजन के बीच व्यक्त किये। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने एकत्र होकर केन्द्र सरकार तथा पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढी कीमतो को वापस लिये जाने की मांग को लेकर गगनभेदी नारो के साथ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से बाहर निकलते ही मोके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने युवक कांग्रेस के नौजवानो को रोक लिया जहां काफी धक्का मुक्की के बाद भी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुये बढी हुयी कीमते तत्काल वापस लिये जाने की मांग करते रहे। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल की बढी हुयी कीमते वापस लेने की मांग कर रहे युवक कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन मे मुख्यरूप से युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी, अम्बरीश रावत, अमित कुमार, कुनाल बाल्मीकी, सोनम वैश्य, रीतेश रावत, जिया-उर-रहमान खान, मो0 अकरम, मो. निजाम, रामू यादव, सद््दाम रसूल, राजेश पाल, विशाल यादव सहित दर्जनो की संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!