कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया शिवपाल का जन्मदिन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के जिला कार्यकारिणी वा कार्यकर्ताओं के द्वारा मन्दिर परिसर मे हवन-पूजन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के दीर्घायु होने की मंगलकामना की। इसके उपरान्त पटेल तिराहे पर विशाल भण्ड़ारे का आयोजन कर गरीबों, असहाय लोगों में भोजन वितरण एंव पदाधिकारियों संग 21 किलों का केंक काटा। पार्टी के जिलाध्यक्ष तालिब नजीब कोकब ने कहा कि शिवपाल यादव ने हमेशा गरीब पिछडो के हितों के लिए काम किया है और समाज को अच्छी शिक्षा प्रदान की है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा के चुनाव मजबूती के लड़ेगी और सरकार बनाने में भागीदारी रहेगी। पार्टी के जिला प्रमुख महासचिव गामा यादव ने कहा कि शिवपाल यादव का जन्मदिन पुरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रसपा पार्टी एक मजबूत पार्टी है इसमें सभी धर्मों के लोगो का सम्मान किया जाता है। प्रदेश सचिव सौरभ द्विवेदी ने बताया कि शिवपाल एक नेकदिल इन्सान है वो सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है। इस मौके पर शाहनूर निजामी, अजय गुप्ता कैलाश यादव, डा0 प्रेम यादव, डा0 मंजीत शर्मा, भारत यादव, हिसाल बारी किदवाई, योगेन्द्र वर्मा, प्रदीप सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, नरेन्द्र वर्मा, नरेश सिंह, संजीव बक्शी, शाहीन अख्तर, रमेश वर्मा, नमिता पंकज,रुबी, भानू प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!