सामाजिक कार्यकर्ता ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड रुदौली के ग्रामसभा सरैठा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
श्री सिंह ने मौजूद समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैं यह महसूस कर रहा हूं की यह मेरी जन्मभूमि है और एक समय हुआ करता था जब मैं भी इसी मैदान पर बल्ले लेकर मैच खेला करता था।आज भी जज्बा वही है लेकिन जिम्मेदारियों का बोझ इतना ज्यादा है कि लाख चाहते हुए भी क्रिकेट नहीं खेल पाता हूं।लेकिन अपने युवा साथियों का उत्साहवर्धन करता रहता हूं और आगे भी करता रहूंगा।कहा कि क्रिकेट से हमारे शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है सभी को क्रिकेट खेलना चाहिए।उन्होंने समस्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।श्री सिंह ने कहा आगे बढ़कर आप सभी हमारे क्षेत्र का नाम रोशन कर प्रदेश,देश व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित करें।उनके साथ कार्यक्रम में वरिष्ठ किसान नेता भोला सिंह,मुन्ना सिंह,सहज राम गुप्ता,जर्नलिस्ट महेंद्र रावत,लवलेश यादव,राजित राम व संत राम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

