प्रशासन भूमाफियाओं के दबाव में: नरेन्द्र वर्मा

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

बीजेपी विधायक शरद अवस्थी भ्रष्टाचार में पूरी तरह हैं लिप्त भू माफियाओं को दे रहे संरक्षण-अधिवक्ताओ में आक्रोश

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता व पत्रकार पर हुए फर्जी मुकदमें को लेकर पहुंचे एस0पी0 आफिस और दिया ज्ञापन। वहीं रामनगर के बीजेपी विधायक शरद अवस्थी पर लगाया भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप।
श्री वर्मा ने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारों पर इस तरह की कार्यवाही बेहद निन्दनीय है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार रिजवान मुस्तफा व अधिवक्ता साथी रेहान मुस्तफा हैं इनके ऊपर प्रशासन ने फर्जी मुकदमें दर्ज करवा दिये जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाये अन्यथा जिला बार एसोसिएशन एक सप्ताह बाद धरना प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं विधायक शरद अवस्थी पर गंभीर आरोप लगाये उन्होंने कहा कि विधायक भूमाफिया हैं और सारे आम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाये। विधायक शरद अवस्थी ज्यादातर ठेके अपने मेली मददगारों को दिलवाते हैं और उनसे मोटी रकम वसूलते हैं, इनकी काॅल डिटेल निकलवाई जाये किस तरह से अधिकारियों पर रौब गालिब करते और कहते हैं कि यह मेरा पर्सनल कार्य है।

विधायक शरद अवस्थी के किये जा रहे अनैतिक कार्यों की लिस्ट तैयार की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जायेगा कि वह किस तरह अकूत सम्पत्ति अर्जित कर रहे हैं। विधायक के पास अब जनता की सेवा करने का मौका नहीं है वह विधायक मात्र अपनी सेवा करने के लिए बने हैं। एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने को कहती हैं तो दूसरी तरफ इतने कम समय में विधायक ने अकूत सम्पत्ति अर्जित किया है जिसकी जांच ई0सी0 व सी0बी0आई0 से करवाने के लिए विशाल आन्दोलन चलाया जायेगा।

वही ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ता व पत्रकार पर हुए फर्जी मुकदमे जल्द वापस लिये जाये व बीजेपी विधायक शरद अवस्थी पर साधा निशाना बीजेपी विधायक भ्रष्टाचार में पूरी तरह हैं लिप्त भू माफियाओं को दे रहे संरक्षण, दिया चेतावनी, कहाँ जिला बार करेगा बीजेपी विधायक शरद अवस्थी के खिलाफ बड़ा आंदोलन।

 

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

Don`t copy text!