दरियाबाद बाराबंकी। सड़कों के किनारे पड़ी गिट्टी व मौरंग हादसे को दावत दे रही है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। परन्तु जिम्मेदार महकमा इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। जिससे समस्या बनी हुई है। भिटरिया टिकैतनगर मार्ग सहित क्षेत्र की अन्य अलियाबाद दरियाबाद मार्ग दरियाबाद सफदरगंज मार्ग पर जगह-जगह गिट्टी व मौरंग के ढेर लगे हैं। जिनमें से कुछ तो घर व दुकान बनने के लिए पड़ी है। जबकि अधिंकाश गिट्टी व मौरंग दुकानदारों की है। जो बिक्री के लिए सड़क के किनारे ढेर लगाए हैं। जिसपर फिसल कर बाइक व साइकिल सवार अक्सर चोटिल हो जाते हैं। कई बार सामने से आ रहे बडे़ वाहनों की लाइट सीधे आंख पर पड़ती है। जिससे वाहन चालक अनियंत्रित होकर ढेर पर चढ़ जाते है। और वह घायल हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार चालक बडे़ वाहन के नीचे भी आ जाता है। जिससे बड़े हादसे भी हो जाते हैं। और लोगों को अपनी कीमती जान तक गंवानी पड़ती है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे हैं। हालांकि इस बावत प्रशासन की ओर से कोई अभियान नही चलाया जाता की लोगो को घायल होने से बचाया जा सके।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456

