पंचायत चुनाव की जनचर्चाओं ने पकड़ी रफ्तार

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456

दारियाबाद बाराबंकी। प्रधानी के चुनाव को लेकर क्षेत्र में गहमा-गहमी बढ़ गई है। सम्भावित प्रत्याशियों द्वारा अपने स्तर से जोड़-तोड़ की राजनीति की जा रही है। पंचायतों में चुनाव का आलम यह है कि जो गांव में समाजसेवा किया करते थे। वे तो आम तौर पर प्रत्याशी के रूप में खड़े होने की फिराक में है। रोजाना बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सरपंच पद के चुनाव को लेकर हर व्यक्ति की जुबान पर संभावित प्रत्याशियों के नाम हैं। क्षेत्र में प्रत्येक पंचायत में एक-दो नये प्रत्याशी अपने भाग्य की आजमाइश करने के लिए पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गये है। व कुछ लोगो को 2 मार्च को जिले से आने वाली आरक्षण सूची का इंतजार है। संभवित प्रत्याशियों द्वारा होटलों पर चाय पानी का दौर सुरु हो चुका है। ग्रामीण चैपालों में सरपंच का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी हाजिरी लगाने लगे हैं। सुबह के समय जगह जगह बुजुर्गों की टोली चुनाव पर चर्चा करती नजर आ रही है। कहीं गांव के विकास को देखकर पंचायत को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी है । तो कहीं ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों से नाखुश लोग बदलाव की तैयारी में हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनाव सरपंच का ही होता है ऐसे में अब सभी गांवों में इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की तुलना भी की जाने लगी है।

नए चेहरे आ रहे सामने

इन चुनाव में एक खास बात यह रहेगी कि इस बार चुनाव में नए चेहरे सामने आने की उम्मीद जताई जा रही हैं। अभी तक गांवों में हो रही चर्चाओं के अनुसार देखा जाए तो अधिकतर युवा मैदान में कूदने की चाह में है जिनका प्रचार सोशल साइट पर शुरु हो चुका है। वही निवर्तमान प्रधान भी लड़ने-लड़ाने की बात करते सुने जाते है। अभी से पूरी तैयारी और जोड़तोड़ के साथ मैदान में जुट गए हैं। युवा सोच को आगे लाने के नारे के साथ बड़े चुनावों की रणनीति के तहत इस बार ग्राम पंचायत के चुनाव में तैयारी की जा रही है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456

 

Don`t copy text!