महंगाई के विरोध में कांग्रेसी नेता चले बैलगाड़ी से

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

अमेठी में डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया था।
वहीं कांग्रेसी नेता धर्मेंद्र शुक्ल ने महंगाई का विरोध अनोखे अंदाज में करते हुए बैलगाड़ी को हांका। उन्होंने कहा कि पुराने दिन आ गए। उन्होंने “जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया कर है बसेरा वह भारत देश है मेरा” गाकर भी सुनाया। अकड़ बक्कड़ महंगाई बोल डीजल 90 पेट्रोल 100″ का नारा भी लगाया।उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से अपने मन की बात करना चाहता हूं। जहां पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम सीमा पर है वहां आप लोग जनहित में अपनी आर्थिक महंगाई को काबू करने के लिए पैदल , साइकिल, उपयोग करे और परिवार के साथ जाने पर बैलगाड़ी, तांगा, का प्रयोग करें जिससे स्वास्थ्य लाभ भी होगा और महंगाई पर काबू पाया जा सकता है।

रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!