एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 08 बोटे शीशम की लकड़ी बरामद।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456
बाराबंकी थाना दरियाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 08 बोटे शीशम की लकड़ी बरामद।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा प्रतिबन्धित वृक्षों की कटान करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देश व क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट श्री पंकज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 26.02.2021 को अभियुक्त अनिल कुमार चौहान पुत्र रामकिशोर निवासी इटौरा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को मिश्री का पुरवा थाना दरियाबाद से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 08 बोटे शीशम की लकड़ी बरामद हुआ, थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2021 धारा 4/10 वन संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त– अनिल कुमार चौहान पुत्र रामकिशोर निवासी इटौरा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरयाबाद राबंकी।7874257456

