सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर
बाराबंकी थाना हैदरगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री नवीन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ श्री ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 26.02.2021 को त्रिपुरा पुल के आगे खाली पड़े प्लाट में हार जीत की बाजी लगाते समय 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के पत्ते व मालफड़ बरामद हुआ। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 60/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1-शाहिद अली पुत्र स्व0 आबिद अली निवासी मोहल्ला ब्रहम्नान वार्ड कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी2- आरिफ पत्रु स्व0 हाफिज निवासी मोहल्ला कुरैशी कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी 3- मो0 कलीम पुत्र मो0 शरीफ निवासी मोहल्ला कुरैशी कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी4- याकूब पत्रु हबीब निवासी मोहल्ला कुरैशी कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

