गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा, भीम आर्मी ने किया रक्तदान

बाराबंकी। सन्त शिरोमणि गुरू रविदास का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। सन्त रविदास के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष भीम आर्मी शिवबरन ंिसंह की अगुवाई में रविदास मन्दिर अम्बेडकर छात्रावास से गाजे-बाजे के साथ एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सन्त रविदास के जीवन पर आधारित तरह-तरह की झॉकिया शामिल हुई जो आकर्षण का केन्द्र बनी रही। जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह जिला अस्पताल अपने सहयोगियों के साथ पहुॅचकर रक्तदान भी किया। शोभायात्रा में लाल रंग की चुनरी डाले श्रद्धालु ढोल मंजीरो से गुणगान करते आगे चल रहे थे। बैण्ड बाजे की धुन पर थिरकते बच्चे आगे बढ़ते रहे। भारी संख्या में बौद्ध भिक्षु, महिलाएं, पुरूष व अन्य समाज के लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा से वातावरण महक उठा और मार्ग पंखुड़ियों से पट गया। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से मनोज कुरील, मथुरा प्रसाद, शत्रोहन लाल, पवन कुरील, अमरीश कुरील, अशोक नेवली, धीरज कुरील, रक्षक कुरील, देशराज गौतम, प्रदीप बौद्ध, हरिश्चन्द्र गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
अंसरा पब्लिक स्कूल में मनायी गयी रविदास जयंती

बाराबंकी। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर देवा कुर्सी रोड स्थित अंसरा पब्लिक स्कूल खेवली देवा में रविदास जयंती मनाई गई। विद्यालय के प्रबन्धक अंगद कुमार कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए बच्चो को बताया कि संत शिरोमणि रविदास एक सिद्धि प्राप्त सन्त थे जिन्होंने कर्म ही पूजा है और मन चंगा तो कठौती में गंगा को साबित कर के दिखाया था। अतः अपने मन को केंद्रित कर विद्या अध्ययन जो छात्र या छात्रा करती है तो निश्चित रूप से सफलता को प्राप्त करती है। हमे सदैव सच्चे मन से ही कोई काम या ईश्वर का भजन करना चाहिए। इस अवसर पर समदर्सी समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चन्द्र कश्यप, आस्था बाजपेई, आर्याशी निगम, बबिता यादव, अनिल कुमार कश्यप सहित विद्यालय के बच्चे भी मौजूद रहे।
सपाईयों ने जयंती पर संत रविदास को किया याद
बाराबंकी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में संत रविदास जयंती मनाई गई। जिसमें सपा के कैबिनेट मंत्री ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके उपरांत पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संत रविदास 15-16वीं शताब्दी के महान संत प्रचारक, कवि, मानवता के प्रतीक समाज सुधारक के अलंबरदार रहे। समाज में ऊंच-नीच, भेद-भाव व आडंबर को दूर कर समानता का राज हो ऐसी सोच के धनी शिरोमणि महान संत रविदास की जयंती पर उन्हें याद करते हुए शत-शत नमन करता हूं। संत रविदास ने ऐसे भारत की कल्पना की थी। जहां पर अपनी सम्पत्ति पर मालिकाना हक नहीं होगा, समाज अमीर गरीब में बटा नहीं होगा, कोई दोयम दर्जे का नागरिक नहीं होगा, और न ही कोई छूत-अछूत होगा। अपने इस समाज को उन्होंने बेगमपुरा, बिना गम के यानी बिना दुख का शहर, नाम दिया था। इस मौके पर मुख्य रूप से अजय वर्मा बब्लू, नसीम कीर्ति, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह, अतीक चैधरी, पप्पू सिंह डीडीसी, पारस चैहान, आकाश यादव व सईदुर्रहमान अंसारी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

