कांग्रेसियों ने सलमान खुर्शीद का किया स्वागत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने निकले भारत सरकार के पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का बहराईच जाते समय बाराबंकी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद बहराइच जाते समय बड़ेल चैराहे के निकट इण्डियन ढाबा पर रूके। जहां कांग्रेस नेता शिवशंकर शुक्ल के नेतृत्व में एकत्र हुए सैकड़ांे कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ श्री खुर्शीद का स्वागत किया। इस मौके पर श्री खुर्शीद ने कहा कि केन्द्र व यूपी सरकार से आम जन मानस बहुत त्रस्त है एवं बदलाव चाहती है। कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर उनसे वार्ता करें। उन्होंने कहा कि किसानों को तबाह करने पर तुली केन्द्र सरकार की मंशा फलीभूत नहीं होने दी जायेगी। कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर चुप नहीं बैठने वाली। इसे ज्वलन्त रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इस मौके पर रामगोपाल शुक्ल, धुन्नी सिंह, प्रशान्त शुक्ला, शिवकैलाश शुक्ल, प्रदीप यादव, आकाश पाण्डेय, रिंकू विश्वकर्मा, शहाबुद्दीन मलिक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!