रिटायर्ड के बाद समाज के प्रति नयी जिम्मेदारियों बढ़ जाती हैं: अवनीश सम्मेलन कार्यक्रम में बोले एमएलसी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। रफी मेमोरियल इंटर कालेज मसौली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के तत्वाधान में आयोजित जनपदीय सम्मेलन एवं सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सम्मान समारोह में जनपद के 21 सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तरो को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र एव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और दीर्घ आयु की कामना की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता एव अरविन्द कुमार वर्मा के संयोजन में आयोजित जनपदीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित एव मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया तथा शिक्षक एव शिक्षणेत्तरो का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे विभाग की सरकारी सेवा से तो सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिसकी समाज मे बड़ी महत्ता होती है रिटायर्ड के बाद समाज के प्रति नयी जिम्मेदारियों बढ़ जाती हैं। सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा सेवा के दौरान किये गये कार्यो को भुलाया नही जा सकता है। शिक्षक एवं छात्र छात्रों की समस्याओं का समुचित समाधान कर्मचारियों के माध्यम से ही होता है। जो सेवा कार्यकाल के बाद यादगार बन जाता है। श्री सिंह ने दीर्घ आयु की कामना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त के बाद आप लोगों की सामाज के प्रति दायित्व बढ़ जाता है। अपने अनुभवों के आधार पर सामाज को नई दिशा देने का कार्य करे। श्री सिंह ने रामचरितमानस भेंट करते हुए कहा कि उसी आधार पर गांव गांव में राम बनाने का कार्य करें। उप शिक्षा निदेशक अशोक कुमार पटेल ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मियों का पत्रावली का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और आप लोगों द्वारा की गई सेवा हमेशा यादगार साबित रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों का आहवान करते हुए कहा कि कहा कि शिक्षक वो मोमबत्ती है जो अपने को जलाकर समाज को प्रकाशित करता है परन्तु शिक्षको के सामने चुनैतियाँ बढ़ती जा रही है इन चुनौतियों का सामना संगठित होकर किया जा सकता है। रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों एव शिक्षक साथियो का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुधार, विलुप्त हो रही भारतीय संस्क्रति, बच्चो में संस्कार के आभाव,एक सामान शिक्षा,प्रशासन व शिक्षको के बीच बेहतर सामंजस बनाने,शिक्षको की समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शालिनी सिंह, मुख्य समन्वयक अशादीन तिवारी, संजय पुंडीर, अनूप कुमार त्रिवेदी, नीरज पांडे, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये शिक्षक व संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन सेवानीवर्त शिक्षणेत्तरो का हुआ सम्मान

जिले के विभिन्न इंटर कॉलेजों में कार्य कर अपनी सेवा काल से रिटायर्ड होने वाले शिक्षणेत्तर कालिका प्रसाद वाजपेयी, सीता राम गौतम, रामकरन शर्मा, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, लक्ष्मी देवी, मायादेवी, माधुरी, बाबूलाल, राम विजय यादव, धनश्याम, शिवसागर, जुनैद अहमद, फरहद अली, मो. सलीम, विश्वनाथ सिंह, सीताराम पाण्डेय, बिकानू पटेल, अर्जुन सिंह, लालू प्रसाद दुबे, ईश्वरी प्रसाद, किशोरी लाल को एमएलसी अवनीश कुमार सिंह एव उप शिक्षा निदेशक अशोक कुमार पटेल ने अंग वस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित किया।

सौपा 9 सूत्रीय मांग पत्र

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों के आदेश निर्गत जाने हेतु उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर इकाई बाराबंकी द्वारा एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह को 9 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!