गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी गिरफ्तार-

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को किया गया गिरफ्तार-

 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारियों के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ श्री ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक- 28.02.2021 को अभिसूचना विकसित करते हुए थाना हैदरगढ़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 49/21 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी बलराम पुत्र सुरेश कश्यप निवासी ग्राम मोती सिंह का पुरवा मजरे भिटौरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को ग्राम नैपुरा के गोमती पुल थाना हैदरगढ़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त-
बलराम पुत्र सुरेश कश्यप निवासी ग्राम मोती सिंह का पुरवा मजरे भिटौरा थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!