200 ग्राम अवैध मारफीन बरामद।एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी थाना फतेहपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 200 ग्राम अवैध मारफीन बरामद।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर श्री संजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में अभिसूचना एकत्रित कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 28.02.2021 को थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कयूम पुत्र युसुफ निवासी सुढ़ियामऊ मो0 उत्तरी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को डबल नहर पुल के पास निकट उजरवारा थाना फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से 200 ग्राम अवैध मारफीन बरामद हुई । उक्त सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 65/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-कयूम पुत्र युसुफ निवासी सुढ़ियामऊ मो0 उत्तरी थाना रामनगर जनपद बाराबंकी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!