असन्द्रा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद।

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

बाराबंकी थाना असन्द्रा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट श्री पंकज सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा श्री शिवाकान्त त्रिपाठी के नेतृत्व में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 28.02.2021 को थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सूर्यपाल रावत पुत्र रामअवध रावत निवासी सड़वाभेलू थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को इब्राहिमाबाद पुल थाना असन्द्रा से गिरफ्तार किया गया है । तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। उक्त सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 75/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-सूर्यपाल रावत पुत्र रामअवध रावत निवासी सड़वाभेलू थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी ।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

 

Don`t copy text!