नि:शुल्क नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया-

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित सभागार में नि:शुल्क नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया-

आज दिनांक 28-02-2021 को श्री यमुना प्रसाद पुलिस अधीक्षक बाराबंकी की धर्मपत्नी श्रीमती अन्विता प्रसाद अध्यक्षा वामा सारथी के निर्देशन में पुलिस फैमिली वेलफेयर एशोसिएशन वामा सारथी के तत्त्वाधान में कर्मचारियों के स्वास्थ के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित सभागार में निःशुल्क नेत्र एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिवारीजनों का चेक अप कराया गया। चिकित्सा शिविर में कुशल नेत्र चिकित्सक / वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ0 हसन सलीम, श्री राम अचल आप्ट्रोमैट्रिस्ट, श्री गजोधन प्रसाद आप्ट्रोमैट्रिस्ट व दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ0 ऋषि कान्त शुक्ला, डॉ0 शशि, डॉ0 आनन्द, फार्मासिस्ट श्री मुनेश्वर प्रसाद, विपिन, सुधीर आदि द्वारा पुलिस कर्मियों को जाँच व चिकित्सा मुहैया करायी गयी। स्वास्थ्य शिविर / कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी सदर श्री राम सूरत सोनकर व प्रतिसार निरीक्षक श्री राज कुमार मिश्र आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

Don`t copy text!