सुधीर के जन्मदिन पर जरुरतमंदो का भरा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। समाजसेवी सुधीर सिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं द्वारा जरूरतमंद लोगों को फल और भोजन वितरित किया गया। समाजसेवी सुधीर कुमार सिंह के जन्म दिन के अवसर पर जिले के युवाओं ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान समाजसेवी रवि रावत के नेतृत्व में जिला अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व रैन बसेरों में लोगो को फलाहार एवं भोजन का वितरण किया। इस मौके उन्होंने कहा कि सुधीर सिंह निश्छल समाजसेवी है। उनकी उदारता और आत्मीयता के हम सभी लोग कायल है। वह निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते है। उनकी विशेषता है कि समाज का अन्तिम व्यक्ति भूखा न सोए। इस मौके पर पर मुख्य रूप से समाजसेवी राहुल रावत, अनिमेश प्रताप सिंह, अरविंद वर्मा, विश्वास शुक्ला, सौरभ शुक्ला, फैजान, अभिषेक, अभय यादव, विकास गौतम, संजय धीमान आदि लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!