बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के दर्जनों लोगों ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर रास्ता दिलाने की गुहार लगाई है। बताते चलें कि एसडीएम नवाबगंज को प्रेषित पत्र में नगर पंचायत के लोगों ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत की भूमि गाटा संख्या 721 पर ठोस अपशिष्ट प्रोसेसिंग (एमआरएफ) का निर्माण हो रहा है। उपरोक्त भूमि पर आवागमन, सार्वजनिक शमशानघाट, धोबीघाट, चारागाह व खेतों का रास्ता है। उपरोक्त प्लांट का निर्माण होने से नगर वासियों के आवागमन का रास्ता बंद हो रहा है। जिसकी वजह से नगर पंचायत बंकी के लोगों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ा सकता है। जबकि प्लांट के आस पास काफी सरकारी भूमि खाली पड़ी हुई है। एसडीएम से एमआरएफ प्लांट के क्षेत्र में पैमाइश कराकर सरकारी भूमि पर नगर पंचायत बंकी के लोगों के आवागमन हेतु रास्ता दिलाये जाने की अपील की गई है। शिकायती पत्र सौंपने वालो में रोहित सिंह, श्रीपाल यादव, मुकेश, रामकुबेर सिंह, लाजवती, बरखा कश्यप, उपेन्द्र, रामबाबू, मोहित कश्यप, विमलेश, मनोज कुमार व सच्चिदानंद बाजपेई समेत दर्जनों लोग शामिल हैं।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

