भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ गया महँगा

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

-झूठी एफ0आई0आर0 दर्ज करवाकर जांच रूकवाने का बनाया जा रहा है दबाव
-जनता में गुस्सा, भ्रष्टाचार की जाँच रूकवाने के लिए दर्ज कराई गई फर्जी रिपोर्ट

सरकारी सेवक के खिलाफ कस्बा बंकी में आक्रोश।

 

बाराबंकी। सरकार लाख कोशिश करे कि भ्रष्टाचार समाप्त किया जायेगा किन्तु नगर पंचायत बंकी निवासियों को भ्रष्टाचार की शिकायत करना महंगा पड़ गया हैं। शिकायत वापस न लेने वालों के विरूद्ध दर्ज कराया झूठा मुकदमा। कस्बा बंकी निवासियों में काफी आक्रोश।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बंकी के अधिशाषी अधिकारी पद पर शिवमूर्ति की नियुक्ति हुई है तब से भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है, और इस सम्बंध में भ्रष्टाचार एवं अनियमितता पर रोक लगाने के लिए पूर्व सभासद शाहेनूर निजामी ने समय-समय पर जिला प्रशासन एवं शासन को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर अवगत कराया। इसी क्रम में दिनांक 26.06.2020 को प्रार्थना पत्र शासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसकी जांच विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन संजय कुमार सिंह द्वारा आदेश पत्रंाक संख्या-फाइल न0-9-1099/2705/2020 दिनांकित 09.10.2020 के द्वारा जिलाधिकारी बाराबंकी को जांच हेतु भेजा गया। इस सम्बंध में कार्यवाही ई0ओ0 पर होने लगी तो ई0ओ0 ने शाहेनूर निजामी व अधिवक्ता विनय गुप्ता के विरूद्ध मु0अ0संख्या-143/2021 अ0धारा 353, 504, 506 आई0पी0सी0 थाना कोतवाली नगर बाराबंकी दर्ज करा दी और उक्त मुकदमें को वापस लेने लिए ई0ओ0 भ्रष्टाचार की जांच वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।

इस सम्बंध में अधिवक्ता विनय गुप्ता ने बताया कि बंकी नगर पंचायत में जितना धन आहरित किया गया है उसका 10 प्रतिशत ही विकास कार्य मे लगाया गया है बाकी समस्त धनराशि का बंदरबांट किया गया, और उसका खुलासा न हो पाये इसलिए शिकायत कर्ताओं पर ही झूठा मुकदमा लिखाकर भ्रष्टाचार की जांच रोकवाने के लिए झूठी एफ0आई0आर0 दर्ज करवाकर सरकारी धन को हड़पा जा रहा हैं। मेरे द्वारा कई बार पम्प व नाली सफाई व टूटे रास्तों को सही कराने के लिए शिकायत किया तो ई0ओ0 यह कहकर वापस कर देते हैं कि हमको शासन तक खर्चा भेजना पड़ता है यह छोटे-छोटे कार्य नहीं करवा सकते हैं।

इस सम्बंध में जब पूर्व सभासद शाहेनूर निजामी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो ऐसे मुकदमों से होकर गुजरना पड़ेगा, फर्जी मुकदमें दर्ज होने से कोई जांच की कार्यवाही हमारे द्वारा वापस नहीं ली जायेगी। सत्य परेशान हो सकता है किन्तु पराजित नहीं हो सकता। पूर्व में मेरे द्वारा करोड़ों के रूपयों के घोटाले की पोल खोली गई थी। इस बार भी अगर ई0ओ0 को सस्पेंड करके उच्चाधिकारियों से जांच कराई जो तो करोड़ों का घोटाला सामने आयेगा। इसीलिए भ्रष्टाचारियों के हाथ-पांव फूले हैं और झूठी व फर्जी रिपोर्ट लिखवाकर दबाव बना रहे हैं।
इस सम्बंध में अधिशाषी अधिकारी शिवमूर्ति के मोबाइल नम्बर-9454969924, 7237840566 पर सम्पर्क किया गया तो उनका फोन स्वीच आफ बताता रहा।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

Don`t copy text!