उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश अनुसार आज थाना f 84 इंस्पेक्टर राघवन कुमार ने तकिया चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार की मौजूदगी में बच्चों व महिलाओं से लेकर बुजुर्गों को दी अहम जानकारियां।
शादाब अली की रिपोर्ट
मिशन शक्ति” के तहत जागरूकता अभियान
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तीकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद उन्नाव के समस्त थानों की पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामों/ मलिन बस्तियों की महिलाओं/बच्चियों को उनके विकास/उत्थान हेतु निर्धारित नीतियों तथा विभिन्न नियम-कानून से अवगत कराया गया। साथ ही अपराध से बचाव एवं आपात स्थिति में सहायता हेतु पुलिस के विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे यूपी-112, 1090 आदि सुविधाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को सशक्त बनाए जाने हेतु विचारों से अवगत कराया गया और महिला सशक्तिकरण के संबंध में विचारों का आदान प्रदान भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं/व बच्चों को इस्पेक्टर राघवन कुमार ने टॉफियां देकर बच्चों के उत्साह बड्या तभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

