आरक्षण की सूची जारी, ब्लाक मुख्यालयों पर चस्पा

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

56 ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची

मसौली बाराबंकी। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायतो, 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं 722 ग्राम पंचायत सदस्यों के आरक्षण की अन्तिम सूची जारी कर ब्लाक मुख्यालय पर चस्पा की गयी। आरक्षण सूची को लेकर पूरे दिन ब्लाक मुख्यालय पर गहमा-गहमी बनी रही। मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चार पदों के लिए जारी आरक्षण सूची में जिला पंचायत सदस्य के 4 सदस्य पद के लिए मसौली प्रथम एव तृतीय को अनारक्षित, मसौली द्वितीय को पिछड़ी जाति महिला एव चतुर्थ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गयीं है। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जारी आरक्षण सूची में 93 सदस्यों में से 8 पद अनुसूचित जाति महिला, 16 अनुसूचित जाति, 9 पिछड़ी जाति महिला, 16 पिछड़ी जाति,15 महिलाओ के लिए आरक्षित की गयी हैं वही 29 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद अनारक्षित है। वार्ड मेम्बरों के कुल 722 पदों के लिए जारी आरक्षण सूची में 87 अनुसूचित जाति महिला, 121 अनुसूचित जाति, 76 पिछड़ी जाति महिला, 89 पिछड़ी जाति एव 94 महिलाओ के आरक्षित की गयीं है तथा 255 पद अनारक्षित है। आरक्षण सूची देखने के लिए सबसे गहमागहमी ग्राम प्रधान पद की सूची को देखने को लेकर रही जिसमे कहीं खुशी कहीं गम देखने को मिला चक्रानुक्रमांक निरस्त करते हुए ग्राम पंचायतों के आरक्षण को शून्य मानते हुए आरक्षण बनाया गया है। इसके तहत जो सूची जारी की गई है, इससे कई दावेदारों को चुनाव लड़ने की आशा तो जग गई हैं तो कई दावेदारों को घोर निराशा मिली। प्रधानी की आस में कई माह से वे जनता का दुख-दर्द बांटने में लगे थे, परंतु आरक्षण की जारी नई सूची ने उनके अरमानों को चूर कर दिया। ब्लाक मुख्यालय में चस्पा सूची को देखकर बूझे मन से घर लौटे तो कई उत्साह के साथ अपने समर्थकों का मुंह मीठा कराते दिखे।

8 मार्च तक पड़ेगी आपत्ति, 15 मार्च को अंतिम प्रकाशन

त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव के लिए किये गये आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद 8 मार्च तक इस आपत्ति ली जाएगी। इसके बाद 12 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण कर 14 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम प्रकाशन के बाद 15 मार्च को आरक्षण की प्रतियां शासन को भेज दी जाएंगी।

कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल

रामनगर बाराबंकी। विकासखंड रामनगर में 76 ग्राम प्रधानों के सीटों की सूची के हुए प्रकाशन से कई ग्राम पंचायतों के दिग्गजों को भारी झटका लगा है वह चुनाव पाले से बाहर हो गए हैं। जिनमें गर्री कुम्हरवा बुढ़वल गोंदौरा अमोलीकला मलौली मड़ना किशुनपुर अगानपुर सीहामऊ पंचायतें मुख्य हैं। अपने-अपने पंचायतों में मजबूती के दमखम के साथ लड़ने वाले कई प्रत्याशी आरक्षण के चलते अब सुनाओ नहीं लड़ सकेंगे। इसी प्रकार रामनगर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के 90 सीटों का प्रकाशन किया गया। ब्लॉक प्रमुख पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्य में अनुसूचित जाति 12 अनुसूचित जाति महिला 6, पिछड़ा वर्ग 16, पिछड़ा वर्ग महिला 8, सामान्य वर्ग महिला 16 तथा सामान्य वर्ग 32 के लिए आरक्षण जारी हुआ।

 

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

 

Don`t copy text!