11 मार्च को महाशिवरात्रि, कांवरियों की आमद शुरू मेले में अव्यवस्थाएं, गंदगी का साम्राज्य

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर बाराबंकी। आधी अधूरी तैयारियों के बीच लोधेश्वर महादेवा फाल्गुन मेला प्रारंभ हो चुका है। बताते चलें कि फाल्गुन मेले में कांवरियों का आगमन शुरू हो गया लेकिन मेले में साफ सफाई की व्यवस्था पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंड पंप व शौचालयों की सुचारू रूप से व्यवस्था अभी नहीं हो पाई प्रशासन के द्वारा मेले में हो रही अव्यवस्थाओं पर अब ध्यान देने की आवश्यकता है क्या जब मेले में ज्यादा से ज्यादा कांवरिया इकट्ठा हो जाएंगे प्रशासन तब ध्यान देगा जबकि प्रसिद्ध कांवरिया मेले में झांसी उरई जालौन कानपुर बिठूर के कावड़िया गंगाजल लेकर के भोलेनाथ के दरबार में आते हैं और जल चढ़ाकर अपनी मनचाही मुराद पूरी करते हैं। इस मेले में प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात किया जाता है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो और भगवान भोलेनाथ के भक्त कावड़िए आराम से जल चढ़ा सकें।

 

फागुन मास के प्रथम सोमवार को प्रथम जत्था ने टेका माथा

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव महादेवा में कांवरियों का आना शुरू हो गया है। आज फाल्गुन मास के प्रथम सोमवार कांवरियों के प्रथम जत्थे ने आकर शिवतीर्थ में अपना मत्था टेका लोधेश्वर महादेव के दर्शन किए। ज्ञात हो की 11 मार्च को महाशिवरात्रि का महापर्व है। इस पर उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लाखों की संख्या में श्रद्धालु कांवर लेकर जल चढ़ाने आते थे।लेकिन इस बार कोविड-19 को देखते हुए अभी श्रद्धालु कम संख्या में ही आ रहे हैं।वही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां आधी अधूरी ही रह गई हैं। सजनी शुरू हो गई दुकाने, मेले को देखते हुए बाहरी दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें लगाई जाने लगी है। वह कुछ दुकानदार अभी भी अपनी दुकानें लगाने के लिए जगह को ठीक-ठाक कर रहे हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!