भाजपा सरकार ने नौजवान के साथ किया धोखा: तनुज पुनिया नौकरी संवाद कार्यक्रम में बोले कांग्रेसी नेता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा सरकार में सबसे बड़ी कीमत नौजवानों को चुकानी पड़ी हैं, नौजवान डिग्री लेकर सड़क पर रोजगार की तलाश में घूम रहा हैं पर उसे नौकरी नही मिल पा रही हैं, दूसरी तरफ सरकार हर विभाग में छंटनी करके बेरोजगारों की फौज खड़ी कर रही हैं। नौजवान का भविष्य बरबाद न हो इसके लिये उत्तर प्रदेश में युवक कांग्रेस के द्वारा नौकरी संवाद कार्यक्रम चलाकर हम हर बेरोजगार से संवाद स्थापित करके अपने इस अभियान से जुड़ने का अनुरोध कर रहे हैं। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के मध्यजोन के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय ने मंगलवार को विकास खण्ड मसौली के ग्राम सद्दीपुर में मो. वसीम द्वारा नौकरी संवाद कार्यक्रम के तहत् आयोजित नौजवानों की सभा में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवीं ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश मध्य जोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद थें। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मध्य जोन के युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास की अगुवाई में गगनभेदी नारों के साथ युवक कांग्रेस के ऊर्जावान साथियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मध्य जोन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने देश के आवाम और नौजवान के साथ धोखा करते हुए महंगाई और बेरोजगारी का जो तोहफा दिया हैं, इसके लिये इस देश की जनता और नौजवान उन्हें कभी माफ नही करेंगा, बेरोजगार नौजवान आज रोजगार के लिये अपनी डिग्री लेकर दर-दर भटक रहा हैं, सरकार गैस पेट्रोल डीजल के दामों में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी करके आम आदमी का बजट बिगाड़ रही हैं। नौकरी संवाद कार्यक्रम में अजीत प्रताप सिंह, अभिनव तिवारी, वर्चस्व पाण्डेंय पार्वती देवी, कामिनी देवी, सुधा सैनी, शबनम रावत, जेबा सिद्दीकी, अंजू देवी, सुधंाशी मिश्रा, अंजलि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!