एक मारफीन तस्कर सहित चार जंुआरी गिरफ्तार

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारफीन तस्कर सहित चार जुआंरियो को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, हैदरगढ़ कोतवाली प्रभारी ओमवीर सिंह चैहान के अनुसार, मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कस्बे के मोहल्ला लोहिया निवासी निसार मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद मारफीन लेकर बछरावां की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी निसार मोहम्मद को बछरावां रोड नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जमातलाशी के दौरान उसके पास से 50 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया है। वहीं थाना कोठी प्रभारी रितेश कुमार पाण्डेय को सूचना मिली कि ग्राम उस्मानपुर में सार्वजनिक जगह पर आधा दर्जन से ज्यादा लोग जुआ खेल रहे है और वहां से आने जाने वाले महिलाओं के साथ छीटाकसी कर रहे हैं। जिसके बाद रितेश कुमार पाण्डेय, उ.नि. मो. सुहेल खां, कां. नागेन्द्र यादव, अमित कुमार, मं.कं. प्रियंका राव के साथ टीम ने उस्मानपुर में छापा मारा। पुलिस को देखकर वहां पर भगदड़ मच गयी। इसी बीच पुलिस ने दौड़ाकर चार जुआंरियो को पकड़ लिया। बाकी भागने में सफल रहे। पुलिस ने इन जुआंरियों के पास से 985 रुपये व ताश गड्डी बरामद की। पकड़े गये जुआंरी हिमांशू चैहान, मेराज, लवकुश, मुशीर के खिलाफ धारा 13 जुआं अधिनियम के तहत पंजीकृत जेल रवाना कर दिया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!