शिक्षित युवा बेरोजगार सड़को पर घूम रहे है: धर्मेन्द्र

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

बाराबंकी। देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है,कानून व्यवस्था व व्यापार ठप है महिलाओं,बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे है शिक्षित युवा बेरोजगार सड़को पर घूम रहे है। उक्त कथन बंदीपुरवा चैराहे से सैलानी माता मंदिर जाने वाले सड़क का उद्धघाटन करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा। श्री यादव ने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की बीजेपी सरकार पूरी तरह से किसान और नौजवान विरोधी है सरकार सिर्फ उद्योगपतियों और अपने लोगो का हित साधने वाले फैसले ले रही है आज नौजवान, किसान, पिछड़ा, गरीब, बीजेपी को वोट देकर खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र यादव, दीपक गुप्ता, शकील दत्ता, अतुल दुबे, राम सुमिरन, मो अख्तर, जसवंत यादव, मुन्ना यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

 

 

 

 

 

Don`t copy text!