दो दिवसीय कर्मचारी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। यूपी सिविल सर्विसेज एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय कर्मचारी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरे दिन का खेल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में संपन्न हुआ। मंगलवार को दो क्वार्टर फाइनल 2 सेमी फाइनल और एक फाइनल मैच खेला गया। आयोजन के तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में आज पहला मुकाबला टीम अटेवा और कोर्ट 11 के बीच संपन्न हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम अटेवा ने निर्धारित 10 ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में उतरी कोर्ट इलेवन की टीम 10 ओवर में मात्र 106 रन ही बना सकी। इस तरह टीम अटेवा सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। चैथा क्वार्टर फाइनल मैच ग्राम विकास राइडर और नलकूप एकादश बीच खेला गया। जिसमें ग्राम विकास राइडर्स की टीम द्वारा 5 विकेट पर 87 रनों के जवाब में नलकूप एकादश ने 6 विकेट खोकर 88 रन बना लिए और सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। पहला सेमीफाइनल मैच टीचर्स इलेवन और टीम अटेवा के बीच खेला गया। जिसने टीचर इलेवेन ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 79 रन बनाए जवाब में उतरी टीम अटेवा ने मात्र 3 विकेट खोकर 9 ओवर में 84 रन बनाए और फाइनल में प्रवेश पा लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच एनएचएम वारियर्स और नलकूप एकादश के बीच खेला गया पहले खेलते हुए एन एच एम वारियर्स ने 10 ओवर में 88 रन बनाए जवाब में नलकूप एकादश ने माफ 7 विकेट खोकर 92 रन बनाए और फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक हुआ टीम अटेवा और नलकूप एकादश के बीच खेले गए मैच में पहले खेलते हुए टीम अटेवा ने 10 ओवर में 95 रन बनाए जबकि उत्तर में नलकूप एकादश मात्र 60 रन ही बना सकी इस तरह की टीम अटेवा को इस टूर्नामेंट का विजई घोषित किया गया और नलकूप एकादश रनर टीम रही। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर आरपी सिंह विसेन ने विजेता टीम को कप प्रदानकर सम्मानित किया। एसोसिएशन के महामंत्री डॉक्टर कमल कुमार सिंह ने नलकूप एकादश टीम को उप विजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष आरपी सिंह अटेवा के अध्यक्ष अमित वर्मा सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट मनीष सिंह, समाजसेवी अंकित सिंह, रमेश वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, राम प्रताप सिंह, डॉ. रईस खान, अजय सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अच्छी अंपायरिंग के लिए अंशुमान सिंह और प्रखर सिंह को आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मैच की कमेंट्री के लिए अंकित सिंह को सम्मानित किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!