स्टैंड का पुनः संचालन हेतु अधिवक्ताओ सहित चालकों ने पुलिस अधीक्षक से की गुहार
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी: रिपोर्ट नगर पालिका परिषद ने जमीन पे अपना हक जताते हुए कब्जा कर लिया जिससे टैम्पो विक्रम चालक बेरोजगार हो गये यात्रियों की बढ़ी मुसीबते टैक्सी चालकों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पनः स्टैंड संचालन को बहाल करने की गुहार लगाई जिसका समर्थन जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेंद वर्मा सहित दर्जनों अधिवक्ताओ ने किया प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्हरी ग्राम सभा की गाटा संख्या 157 पर बीते दो दशक से प्रशासन की अनुमति से संचालित हो रहा था बीते 12 जनवरी को जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिकारियों ने उक्त जमीन पर अपना हक जताते हुए जिला प्रशासन की मदद से टैम्पो स्टैंड को हटा दिया और बैरिकेडिंग करके टैम्पो व विक्रम को अंदर जाने से प्रतिबंधित कर दिया साथ में यह भी कहा कि टैम्पो पल्हरी स्टैंड से कचहरी नहीं जाएंगे रोजी-रोटी हाथ से निकलते ही आक्रोशित विक्रम चालकों ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक से टैम्पो स्टैंड को पूर्व की तरह संचालित कराए जाने की मांग की है।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

