घर से निकले युवक को ट्रांसफार्मर से चिपका मिला शव मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़ियामऊ की घटना
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
मसौली बाराबंकी। रात्रि 2 बजे के बाद घर से निकले 19 वर्षीय युवक का शव घर से 12 किमी. दूर एक बिजली के ट्रांसफार्मर से चिपका मिला। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डढ़ियामऊ में वुधवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब प्राथमिक विद्यालय के निकट विद्युत पोल पर रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर एक 19 वर्षीय युवक का शव चिपका मिला। विद्युत पोल के ही नीचे मृतक की साइकिल खड़ी थी जिसका ताला बंद था।

ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना पर पहुँचे चैकी प्रभारी त्रिलोकपुर श्रीप्रकाश सिंह ने शव को पोल से नीचे उतरवा कर शिनाख्त की परन्तु काफी देर तक शिनाख्त के बाद फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहपटपुर से पहुँचे मदनचन्द्र गौतम ने अपने भाई दीपक कुमार पुत्र इन्द्रपाल के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई मदनचन्द्र गौतम ने बताया कि मृतक दीपक कस्बा फतेहपुर स्थित सरस्वती ज्ञान मन्दिर का कक्षा 9 का छात्र है। मंगलवार की रात्रि करीब 2 बजे पढ़ाई किया इसके बाद शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर तलाश की परन्तु पता नही चला दोपहर में सोशल मीडिया पर भाई का फोटो देखकर घटना स्थल पर पहुंचा जहाँ दीपक मृत्यु अवस्था मे मिला। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृत्यु के कारण का पता लगाया जा रहा है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

