शिक्षा की दिशा में स्मार्ट क्लास एक अच्छी पहल: उदयमणि
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
मसौली बाराबंकी। खंड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल ने वुधवार को प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव प्रथम में स्मार्ट क्लास का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया तथा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की हाईटेक पढ़ाई की शुरुआत की। स्मार्ट क्लास की शुरुआत करते हुए बीईओ उदयमणि पटेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में स्मार्ट क्लास एक अच्छी पहल है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को मनोरंजन के साथ बेहतर तरीके से विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा सकेगी। यह योजना छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र मसौली में अब तक 20 विद्यालयो में प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षा दी जा रही हैं। बीईओ ने कहा कि यह योजना पहले महंगे फीस वाले निजी विद्यालयों में थी। जहां गरीब परिवार के बच्चे नही पहुंच पाते थे। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हो जाने से विद्यार्थियों को नई तकनीक शिक्षा प्राप्त होने के साथ साथ बच्चो की मानसिक व बौद्धिक विकास होगा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कहकशां खान ने भी स्मार्ट क्लास के लिए बधाई देते हुए बच्चो का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, एआरपी विवेक गुप्ता, डॉ बनवारी लाल, सचिन वर्मा, कमलेश कुमार, उ.प्र.प्रा.शि. संघ अध्यक्ष सुरेशचंद सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

