टाॅपर छात्रों को प्रबन्ध कमेटी ने किया सम्मानित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। गत वर्ष सम्पन हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में टॉपर तीन छात्रों को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल की प्रबन्ध कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया तथा छात्रों को आशीर्वाद वचन देते हुए मेहनत एव लगन से पढ़ाई करने का आहवान किया। बताते चले कि कोरोना के कारण गत वर्ष टॉपर छात्र- छात्राओं का सम्मान नही हो सका था गुरुवार को गत वर्ष सम्पन हुई सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र मुहम्मद अदनान मोहसिन को स्पोर्ट्स साईकिल, 97.8 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र अक्षत राज को सुटकेश एव 96.6 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा प्रज्ञा गुप्ता को घड़ी एव मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के चैयरमैन पीपी सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि आगे भी मंजिल तय करनी है। इसलिए अपनी मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं आने दें। मन एव लगन से पढ़ाई करे जिससे आगे चलकर भी टॉपर बने। मैनजेमेंट प्रबन्धक सुभाष सिंह ने बच्चो को मन लगाकर पढ़ने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोगो के माता पिता की आप सभी से उम्मीदे है इसलिए मन लगाकर पढ़े एव माँ बाप का नाम रोशन करे। स्कूल के अस्सिटेंट प्रबन्धक के के सिंह, प्रधानाचार्या भारती मनकानी ने बच्चों को आशीर्वाद वचन दिया। इस दौरान शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक शौरभ परिहार, नसरा जमाल, सरिता दिवाकर, कल्पना मिश्रा, दुर्गेश यादव, पीयूष रंजन पाण्डेय, सरोज तिवारी, रितेश सिंह, शीश कमल मिश्रा,शोभित चक्रवती को भी सम्मानित किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!